बलरामपुर, अप्रैल 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारियों, एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सचिव परिवार रजिस्टर को तत्काल अपडेट कर प्रत्येक परिवार को उसकी प्रति उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर का पूर्ण डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। डेटा प्रबंधन को सरल और पारदर्शी बनाने को लेकर जल्द ही एक समर्पित 'परिवार रजिस्टर ऐप' भी लॉन्च किया जाएगा। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.