मथुरा, सितम्बर 29 -- मथुरा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व देने वाली ग्राम पंचायतों को सीखो सिखाओ अवार्ड 2026 के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सीखो शिखाओ फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश को 4 क्षेत्रों पश्चिमी, यूपी केन्द्रीय यूपी, पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड में श्रेणीबद्ध करते हुए प्रत्येक क्षेत्र से एक-एक विजेता को तीन तीन लाख रुपये और एक-एक उप विजेता को एक लाख रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग के संयुक्त निदेशक ने सीखो सिखाओ अवार्ड 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतों की सहभागिता कराये जाने हेतु प्रदेश के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायतों की भूमिका केवल विद्यार्थियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सीमित ...