कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। लखनपुर स्थित राज्य कर भवन में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन अपर आयुक्त ग्रेड-1 जोन-प्रथम सैमुअल पाल एन व जोन-द्वितीय के विजय प्रकाश राम ने किया। कार्यशाला में शिवराजपुर, बिल्हौर, ककवन, चौबेपुर और कल्याणपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी को जीएसटी नियमों, टीडीएस कटौती और समय सीमा के भीतर जीएसटीआर-7 दाखिल करने की जानकारी दी गई। वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों को अनिवार्य जीएसटी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। जिन पंचायतों के होल्डिंग अकाउंट नहीं खुले हैं, उन्हें तत्काल खुलवाने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.