पटना, मई 25 -- पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि ग्राम पंचायतों को अपनी आय बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। ग्राम सभा, महिला सभा और बाल सभा का नियमित आयोजन कर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पंचायत विकास योजना बनाना चाहिए। सोमवार को वे विद्यापति भवन में पंचायत विकास योजना निर्माण विषय आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि गांव-पंचायत के विकास से ही देश का विकास होगा। ग्राम पंचायत विकास योजना एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे पंचायतों में विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाती है। पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों को अपनी आय बढ़ाने की जरूरत : दीपक पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) पोर्टल पर आंकड़ों की शुद्...