ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर रखे गए शीतल जल के मटके
आजमगढ़, मई 25 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से आम लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर बाजारों तक लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जगह-जगह प्याऊ एवं शीतल जल की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में विकास खंड सठियांव की ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर मटकों में ठंडा पानी भरकर रखा जा रहा है, जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। विकास खंड सठियांव अंतर्गत 84 ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पेयजल का उद्घाटन ग्राम पंचायत शाहगढ़, लोहरा, ओझौली, नैठी, अमुड़ी, गुजरपार और बिंद मठिया सहित अन्य गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.