सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के सभागार में गुरुवार को विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम-2025 के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम-2025 के माध्यम से ग्राम पंचायतों को विकास की नई दिशा मिलेगी। इसके तहत गांवों में आधुनिक सड़कें, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार तथा विभिन्न विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं रोजगार से...