बिजनौर, जनवरी 9 -- बिजनौर, संवाददाता। जनपद बिजनौर में 11 विकास खंडों के अंतर्गत संचालित 1123 ग्राम पंचायतों द्वारा जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्य किए जाने को लेकर राज्य कर विभाग, बिजनौर की ओर से प्रशिक्षण/संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन के सभागार कक्ष में जिला पंचायतराज अधिकारी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, क्षेत्र पंचायतों के एकाउंटेंट तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों पर लागू जीएसटी के अंतर्गत अनिवार्य पंजीयन, टीडीएस कटौती, विधिक दायित्वों एवं प्रक्रियात्मक पक्ष की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को टीएएन आधारित एवं पैन आधारित जीएसटी पंजीयन कराना अनिवार्य है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.