ग्राम पंचायतों के लम्बित ऑडिट प्रस्तरों का निस्तारण कराने के निर्देश
बिजनौर, अगस्त 22 -- डीएम जसजीत कौर ने कलैक्ट्रेट सभागार में पंचायत राज विभाग के वर्ष 2012-13 से 2024-25 तक ऑडिट प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितिया एवं पंचायतों को निर्देश दिये कि ऑडिटरों की रोस्टरवार टीम बनाकर ग्राम पंचायतों के लम्बित ऑडिट प्रस्तरों का निस्तारण सुनिश्चत करायें।
बैठक में निर्देश डीएम ने निर्देश दिये कि जिन प्रकरणों सम्बन्धित सचिव की मृत्यु हो चुकी है ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन विकास खण्डों में ऑडिट के ज्यादा प्रस्तर है उनमें एक से अधिक ऑडिटर लगाकर प्रकरणो का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चत कराया जाये। उन्होने निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.