देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 16 विकास खंडों के 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया है। वहीं लगभग एक माह होने को है और सत्यापन की रफ्तार बेहद सुस्त है। उधर आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में ग्राम पंचायतों के संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची सत्यापन में जिले को 68 वीं रैंक मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 16 विकास खंडों के 1121 ग्राम पंचायतों के 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट वोटरों का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन होना है। जिसमें विकास खंडवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की संख्या के आंकड़ों पर गौर करें तो देसही देवरिया विकास खंड में 43 हजार 123, सलेमपुर में 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.