ग्राम पंचायतों के काम से अलग किए गए आरईएस के जेई
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का एस्टीमेट, एमबी का काम अब कंसल्टिंग इंजीनियरों से ही कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंताओं से यह काम हटा लिया गया है। प्रमुख सचिव के निर्देश के क्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। डीएम के इस आदेश के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई परेशान हैं। अब तक जेई ही यह काम कर रहे थे। शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी निर्माण व विकास कार्यों के एस्टीमेट और एमबी तैयार करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर केवल इम्पैनल्ड आर्किटेक्ट या कन्सल्टिंग इंजीनियरों से ही कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chapra News 15 लाख से कम की योजनाओं के टेंडर पर विवाद आदेश में डीएम ने नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.