सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- कुड़वार, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों के बच्चों में प्रतिभा निखारने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर शासन के निर्देश के क्रम में डिजिटल लाइब्रेरी के प्रथम चरण की शुरुआत की जा रही है । स्थानीय विकास खण्ड में प्रथम चरण में सात ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत पंचायत भवनों पर कर दी गयी है। जिसका लाभ छोटे बच्चों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा लेना शुरू कर दिए हैं।प्रथम चरण में अभी तक 75ग्राम पंचायतों में से सात ग्राम पंचायत कुड़वार,खादर बसंतपुर,ऊंचगांव,मिठनेपुर, दाउदपुर,मनियारपुर और मनियारी में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत हो गयी है। यह भी पढ़ें- बिहार के गांवों में विकास से उम्मीदों को मिल रहा हौसला मंगलवार को मनियारी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर...