ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से कटे साढ़े तीन हजार वोट
गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच जनपद की ग्राम पंचायत की मतदाता सूचियों से संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सत्यापन अभियान के दौरान 142 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से 3867 डुप्लीकेट वोट हटा दिए गए हैं। इसके बाद जनपद में ग्राम पंचायतों के कुल वैध मतदाताओं की संख्या घटकर चार लाख 56 हजार 882 रह गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 10 को आएगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूचीसत्यापन अभियान निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान में मतदाता सूची को आधारभूत अभिलेखों और स्थानीय जांच के आधार पर परखा गया। इस दौरान ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे अथवा अन्य कारणों से डुप्लीकेट पाए गए। विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.