देवरिया, दिसम्बर 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची का गणना व सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंगलवार को मतदाता सूची का अनंन्तिम प्रकाशन होगा। सूची प्रकाशन के बाद 24 से 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही छूटे लोगों को मतदाता बनने का भी मौका है। आयोग के निर्देश पर वृहद मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अगस्त माह से 29 सितंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर गणना व सर्वे कर मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने का कार्य पूर्ण कर लिया है। गणना व सर्वेक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 23 दिसंबर को अनंन्तिम मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। अनंन्तिम मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक इसके दाव...