बागपत, मई 8 -- बागपत। ग्राम पंचायतों की दीवारें इस बात का गवाह बनेगी कि गांव में विकास कार्यों में कितना खर्च हुआ है। हर ग्रामीण के पास गांव में हुए विकास कार्यों का लेखा जोखा मिलेगा। दीवारों पर लिखे गए लेखा जोखा के आधार पर कोई शंका है तो ग्रामीण शिकायत कर सकेंगे, जिसका प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही गांवों में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों की भरमार हो जाती है। ऐसा कोई गांव नहीं बचता है जहां शिकायते अधिकारियों तक न पहुंचती हो। जांच में कुछ शिकायते सही तो कुछ गलत पाई जाती है। यह भी पढ़ें- जिले में शुरू हुआ प्रशासन का 'प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट' पोर्टल इससे विभागीय कार्य तो प्रभावित होते है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अनियमितता की शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए नई पहल की है।...