कानपुर, मई 15 -- शिवली,संवाददाता। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने मे महज 11 दिन शेष बचे हैं। पंचायती चुनाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। सरकार प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाएगी अथवा प्रशासक बैठाकर पंचायत का संचालन कराएगी,यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे प्रधानों की धड़कने बढ़ी हुई है। ग्राम प्रधान खुद का कार्यकाल बढ़ाए जाने की उम्मीद पाले हुए हैं। आगामी 26 मई 2026 से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा जिस मतदाता सूची से ग्राम प्रधानों का चुनाव होना है। वह आगामी 10 जून 2026 को आएगी,जबकि कार्यकाल 15 दिन पूर्व ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चुनाव के कोई आसार नहीं है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: गांवों में अब प्रशासक बैठाए जाने का ही रास्ता बचा है क्या? ये मांगें हुईं तेज पिछली बार समय पर चुनाव नहीं होने पर सरकार ने एडीओ पंचायत को...