बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने व अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले सदर ब्लाक के प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने समस्याओं का समाधान न होने पर मनरेगा का कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष गुलजारीलाल शुक्ल ने कहा कि 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होगा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि निर्धारित समयावधि में चुनाव करा पाना सरकार के लिए संभव नहीं है। प्रदेश महासचिव विजय त्रिपाठी ने कहा कि यदि ग्राम पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति की जाती है तो लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.