ग्राम पंचायतें विकास योजनाओं को ज्यादा पेशेवर, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतार सकेंगी
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में एवं जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित एक दिवसीय जीपीडीपी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत समापन हो गया। जिले के सभी 14 प्रखंडों में आयोजित यह त्रिस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों पर केंद्रित था। चरणबद्ध तरीके से 10 जून से शुरू होकर आज 16 जून तक चला। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय शासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। उनके द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के दूरगामी महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.