देवरिया, दिसम्बर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतें गौशाला सुविधाओं का लाखों का बजट दबायें बैठी हैं। राज्य वित्त आयोग से मिलने वाले बजट से ग्राम पंचायतों को गौशालाओं में सुविधायें बढ़ाने को 5% धनराशि देना अनिवार्य है। धनराशि नहीं देने से गौशालाओं में सुविधायें नहीं बढ़ रही हैं। बार-बार निर्देश के बाद भी गौशाला सुविधा का बजट का ग्राम पंचायतों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। किसानों व आम लोगों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने को जिले में कुल 27 गौशालायें खोली गयी हैं। इनमें 10 गौशालायें ग्रामीण क्षेत्र में संचालित होती है। इसमें तीन गौशालायें काफी बृहद है। इनमें रखे गये पशुओं के भरण पोषण को राज्य सरकार से प्रति दिन प्रति पशु 50 रूपया मिलता है। गौ संरक्षण केन्द्रों पर सोलर लाइट, कुर्सी, ब्रेंच, तिरपाल, काऊ कोट तथा अन्य सुविधाओं के...