गढ़वा, फरवरी 14 -- चिनिया, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चिनियां प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार शनिवार से चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को प्रशासनिक दक्षता, डिजिटल कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं ताकि पंचायत स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी हो सके। उद्घाटन सत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता, जनभागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.