ग्राम न्यायालय हर्रैया का जिला जज ने किया निरीक्षण
बस्ती, जून 2 -- हर्रैया। तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय हर्रैया का सोमवार को जनपद न्यायाधीश समशुल हक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्राम न्यायालय पहुंचे, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सलामी दी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया तथा निस्तारित एवं लंबित वादों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिला जज ने न्यायालय में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों सहित आम लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.