गंगापार, अप्रैल 16 -- ग्राम न्यायालय मेजा में 15 अप्रैल को पूर्व न्यायाधिकारी द्वारा कार्यभार छोड़ने के बाद 16 अप्रैल को नवनियुक्त न्यायाधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने तत्काल कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कार्यालयीय एवं न्यायिक कार्यों का गहन अवलोकन किया। न्यायाधिकारी ने सबसे पहले प्राचीनतम लंबित मुकदमों को चिह्नित कर उनके त्वरित निस्तारण के लिए एक स्पष्ट एक्शन प्लान तैयार किया। साथ ही उन्होंने पैरोकारों से मामलों की स्थिति की जानकारी ली और थाना स्तर पर न्यायालय की तामील के अनुपालन में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित थानों से कोर्ट मुहर्रिर के अनुपस्थित रहने पर न्यायाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों से तामील में लापरवाही के कारण पूछे। इसके बाद पुलिस महकमे में तत्काल सक्रियता देखी गई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.