अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भीटी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहझरा के अताउल्ला नाऊपुर में एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन हुआ। ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी हिमांशु वर्मा द्वितीय ने 15 प्रत्रावलियों को सुनकर निरस्त किया जिसमें 1460 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार साहू व सहायक लिपिक प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायाधीश के आदेशों के अनुपालन में मोबाइल कोर्ट का आयोजन करके सुनवाई के लिए 28 पत्रावली लगाई गई थीं जिसमें से 15 का निस्तारण हुआ। मोबाइल कोर्ट के आयोजन में पेशकार शिवराम शुक्ला, निकेत कुमार, अरविंद कुमार, अमित उपाध्याय के अलावां भीटी पैरोकार घनश्याम, महरुआ अश्विनी यादव, महिला थाना की पैरोकार पुष्पा, ग्राम प्रधान अंजू वर्मा, अधिवक्ता राम भवन पा...