लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लखीमपुर पहुंचकर सीजेएम की मौजूदगी में प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ को ग्राम न्यायालय गोला के क्षेत्राधिकार विस्तार संबंधी ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम कुमार गौतम, मंत्री संदीप कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री जगवीर सिंह भदौरिया,कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार और संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में ग्राम न्यायालय गोला को फौजदारी वादों में केवल थाना गोला व थाना हैदराबाद का क्षेत्राधिकार प्राप्त है। जबकि थाना मैलानी एवं थाना भीरा क्षेत्र के वादकारियों के लिए लखीमपुर की अपेक्षा गोला आना अधिक सुलभ व किफायती है। इन क्षेत्रों को भी ग्राम न्यायालय गोला से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.