ग्राम निधि विविध खातों से तेज होंगे विकास के कार्य
प्रयागराज, जून 20 -- तमाम योजनाओं से प्राप्त आय को रखने के लिए अब पंचायती राज विभाग के अफसरों को भटकना नहीं होगा। इनके लिए एक खाता खोला जाएगा। जिसे ग्राम निधि विविध खाता नाम दिया जाएगा। तमाम संसाधनों से प्राप्त आय को इसमें रखा जाएगा। ऐसा होने से भ्रष्टाचार के लगने वाले आरोप कम होंगे और पारदर्शिता आएगी। निदेशक पंचायती राज विभाग की ओर से निर्देश आने के बाद खातों को खोलने की तैयारी तेज कर दी गई है। पंचायतों के संचालन के लिए पहले ओआरएस खाते से काम होता था। इस खाते में जन सुविधा केंद्र, आधार केंद्र के संचालन, अन्य सेवाओं से प्राप्त आय को इसमें शामिल किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता शुल्क, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से प्राप्त आय, जल शुल्क, हाट-बाजार से प्राप्त किराया, मत्स्य विभाग, राजस्व विभाग के तालाब और पट्टे, जिला पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.