ग्राम नारायणपुर में गुलदार का हमला, गाय को किया घायल
बिजनौर, जून 27 -- थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात गुलदार ने हेमेन्द्र पाल पुत्र बाबूराम के घर में बंधी गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । ग्राम नारायणपुर निवासी हेमेन्द्र पाल पुत्र बाबूराम की गाय घर के पास बंधी हुई थी। देर रात जंगल की ओर से आए गुलदार ने गाय पर हमला बोल दिया। गाय की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिल गई है। यह भी पढ़ें- ग्राम नारायणपुर में गुलदार का हमला, गाय को किया घायल टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने की अपील की गई है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.