शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- बंडा, संवाददाता। ग्राम नवीची में पिछले माह ग्राम समाज की जमीन पर खड़ा अर्जुन का पेड़ काटे जाने के मामले में राजस्व, पुलिस और वन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव निवासी रजनीश कुमार ने 28 दिसंबर को पेड़ कटने की शिकायत डायल 112 पुलिस और थाने में की थी। इसके बाद 5 जनवरी को उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम पुवायां चित्रा निर्वाल ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस विलंब से ग्रामवासियों में नाराजगी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.