बोकारो, मार्च 2 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मैथानधाम स्थित ग्राम देवी मायथान मां की मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। साथ ही द्वितीय पिंडी मंदिर का प्लास्टर जारी है। जगह जगह टाइल्स लगाए गये हैं। मंदिर के ऊपर गुंबद में पीतल का कलश लगाना शेष रह गया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं जो ग्रामीण श्रद्धालु अबतक सहयोग नहीं कर पाए हैं, उनसे शीघ्र योगदान की अपील की गई है। संकेत मिले हैं कि होली तक निर्माण पूरी कर श्रीरामचरितमानस यज्ञ के साथ ही मंदिर में मां ग्राम देवी की पूजा विधिवत प्रारंभ कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.