चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- आनंदपुर। प्रखंड के पुराना मनोहरपुर स्थित ग्राम देवी स्थान में रविवार को पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ बुना पूजा (ग्राम देवी पूजा) का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव के लोग एकजुट होकर ग्राम देवी की आराधना में शामिल हुए। आने वाले कृषि सत्र के लिए अच्छी फसल और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा का विधिवत संचालन देहरी दीनबंधु नायक की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि बुना पूजा गांव की महत्वपूर्ण परंपरा है जो हर वर्ष खेती की शुरुआत से पहले आयोजित की जाती है। इस पूजा में गांव के हर घर से लोग पूजा सामग्री लेकर ग्राम देवी स्थान पर पहुंचते हैं और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। देहरी दीनबंधु नायक ने बताया कि इस पूजा के बाद ही गांव में खेती का कार्य प्रारंभ किया जाता है।ग्रामीणों का विश्वास है कि ग्राम देवी की कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.