चम्पावत, मई 7 -- सतीश जोशी,चम्पावत। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में चम्पावत के ग्राम दियूरी में मैसर्स भारत कंस्ट्रक्शन की प्रस्तावित रेत, बजरी एवं बोल्डर खनन परियोजना (क्षेत्रफल 1.29 हेक्टेयर) के संबंध में लोक सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए परियोजना के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। पर्यावरण सलाहकार संदीप चौधरी ने परियोजना के तकनीकी एवं पर्यावरणीय पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना केंद्र सरकार की ईआईए अधिसूचना के अंतर्गत श्रेणी बी-1 में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि खनन कार्य पूर्णतः मैन्युअल पद्धति से किया जाएगा, जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। साथ ही वायु गुणवत्ता बनाए र...