ग्राम तौली भूड में बिना अनुमति के ग्राम समाज और वन भूमि से 54 पेड़ों काट डाले
विकासनगर, जून 7 -- विकासनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तौली भूड में ग्राम समाज और उससे लगी वन भूमि पर बड़ी संख्या में पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व उपनिरीक्षक के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में प्रभारी वनाधिकारी कालसी की ओर से तहसील प्रशासन को भेजे गए पत्र में बताया गया कि लांघा रेंज के अंतर्गत ग्राम तौली भूड की ग्राम समाज एवं उससे सटी वन भूमि में बड़े पैमाने पर वृक्षों का अवैध पातन किया गया है। मौके पर किए गए निरीक्षण में ग्राम समाज की भूमि पर 54 पेड़ों का अवैध कटान प्रमाणित पाया गया। इसके अलावा 29 पेड़ों की भारी लॉपिंग भी दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि पेड़ों की कटाई और लॉपिंग के लिए प्रभागीय वनाधिकारी कालसी भू-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.