ग्राम तीर्थ नगर मेले में उमड़े श्रद्धालु
काशीपुर, जून 2 -- जसपुर। ग्राम तीर्थ नगर के तीरथ मंदिर में लगे मेले में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में यूपी और उत्तराखंड के आसपास के इलाकों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल हो गया। मंगलवार को ग्राम तीरथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की सुबह से ही लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। भंडारे में पहुंची हजारों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति,स्थानीय युवाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। इस दौरान विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, अशोक खन्ना, तरुण पधान, अपूर्व चौहान, सिद्धार्थ सिंघल, गौरव चौहान समेत आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.