ग्राम टिटौली में शराब ठेके बंद कराने की मांग
शामली, मई 9 -- क्षेत्र के गांव टिटौली में संचालित शराब के ठेकों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम आलोक यादव को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर खुले देशी शराब ठेके के कारण आए दिन शराबियों द्वारा हुड़दंग किया जाता है, जिससे महिलाओं और बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण राजीव कुमार पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी टिटौली के नेतृत्व में दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि शराब का ठेका आबादी क्षेत्र में स्थित है, जिसके आसपास परिवार रहते हैं। शराब पीने के बाद लोग गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक शराब ठेका सड़क किनारे प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित है, जिससे स्कूली बच्चों के आने-जाने में परेशानी होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.