आगरा, नवम्बर 23 -- जिले में मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कासगंज से ईस्माइलपुर के लिए एक जोड़ी बस चलाने का निर्णय लिया है। इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों एवं जेल में मिलाई करने आने वाले लोगों इसका लाभ मिलेगा। उन्हें डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं होना होगा। रोडवेज के अधिकारी अन्य गांवों से भी बसें चलाने को लेकर रूपरेखा बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने ग्रामीणों एवं यात्रियों की सुविधा दृष्टिगत कासगंज से ईस्माइलपुर एक जोड़ी बस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस कासगंज बस स्टैंड से किसरौली, नमैनी, पचलाना, महमूदपुर होते हुए ईस्माइलपुर तक जाएगी। यहां से वापसी में सवारियों को लेकर यह बस कासगंज पहुंचेंगी। इस मार्ग पर अभी तक रोडवेज की बस का संचालन नहीं होता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.