काशीपुर, अप्रैल 30 -- दीप पाठक, काशीपुर। ग्राम जुड़का में गुरुवार को आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने पिछले 60 वर्षों से काबिज भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग उठाई। इसके बाद वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने गांव में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। साथ ही 'भूमि बचाओ संघर्ष समिति' का गठन कर आंदोलन को संगठित रूप देने का निर्णय लिया गया। रामनगर रेंज के जुड़का बीट स्थित गांधीनगर खत्ता क्षेत्र में वन विभाग द्वारा 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन प्रस्तावित है। न्यायालय के आदेश के बाद विभागीय टीम ने दिसंबर में भूमि को कब्जे में लेकर तारबाड़ कर दी थी। उस समय कुछ ग्रामीणों की गेहूं की फसल खड़ी थी, जिस पर उनके आग्रह पर विभाग ने फसल कटाई तक भूमि को यथावत छोड़ दिया था। बीते 28 अप्रैल को जब वन विभाग की टीम दोबारा प्लांटेशन के लिए म...