लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- गोला रेंज में गोला पूर्वी बीट के ग्राम जमय्यतपुर में ग्रीन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, ग्रीन चौपाल सदस्य, ग्रामवासी और वन विभाग के स्टॉफ ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और ग्राम स्तर पर पौधारोपण और हरित गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर प्रतिभागियों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी गई और सभी से मिलकर भविष्य में हरियाली को बढ़ाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.