अमरोहा, नवम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गजरौला ब्लाक क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम चौपाल में पहुंचे अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान किया। इस दौरान बाल विकास विभाग द्वारा चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। ग्राम चौपाल से तीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत चौपाल से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान डीपीआरओ पारुल सिसौदिया,पीडी अंबरीश कुमार, डीपीओ ज्ञान प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.