कौशाम्बी, जून 20 -- मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को विकास खंड मंझनपुर की ग्रामसभा सैदनपुर में ग्राम चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाय।

ग्रामवासियों की समस्याएं उप जिलाधिकारी मंझनपुर से आइर्जीआरएस पर ग्राम सैदनपुर की प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जाए। लम्बित वरासत के प्रकरणों को ...