ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
संतकबीरनगर, अगस्त 17 -- संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जनपद के सभी थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए ग्रामीणों से संवाद कर जागरूक किया गया। अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.