भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में बुधवार को चकबंदी प्रक्रिया के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन भदोही तहसील क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ पांडेयपुर ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। ग्राम चौपाल उप संचालक चकबंदी विजय नारायण सिंह की उपस्थिति में संपन्न की गई। इसमें कुल 70 मामले आए जिसमें 40 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष 30 मामलों का प्राथमिकता के आधार पर कराने को निर्देशित किया गय। डीएम ने बताया कि ग्राम चौपालों में कृषकों से प्रत्यक्ष फीडबैक लिया गया। जिससे चकबंदी कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिल सके। ग्राम चौपाल के माध्यम से न केवल खातेदारों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। बल्कि भूमि विवादों का भी स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया गया। जिले के तीन ग...