बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सदर के ग्राम हटेटीपुरवा में चकबंदी से संबंधित समस्यायों के निस्तारण को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान कृषकों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुना गया। रामदेव पुत्र बिंदा ने बताया कि रकबा डबल होने के कारण कम होने व गोपाल पुत्र सुखलाल ने खाता में वल्दियत के नाम मे त्रुटि होने, लल्लू पुत्र स्वामीदीन ने नाम की त्रुटि होने, बलराम पुत्र शिवनारायण ने नाम की त्रुटि होने की समस्या बताई। सभी को वाद दायर कर मामले के निस्तारण की सलाह दी गई। ग्राम चौपाल में अजय कुमार श्रीवास्तव सहायक चकबंदी अधिकारी, रामास्वामी चकबंदीकर्ता, हरिशंकर, बलिराम, विजय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.