ग्राम चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं
गाजीपुर, जून 13 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की मंशा के अनुरूप गांव स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत सुखडेहरी कला, भदौरा और शेरपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आगामी बरसात एवं संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत भदौरा में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) स्वयं चौपाल में शामिल होंगे, लेकिन उनके व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाने से ग्रामीणों में मायूसी देखी गई। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी हालांकि खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.