चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता एडीएम न्यायिक अरूण कुमार की अगुवाई में रामनगर ब्लाक के सिंहपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत से कराए गए कार्यो की समीक्षा की गई। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। सचिव ने मुख्यमंत्री आवास, वृद्धवस्था पेंशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। तहसीलदार मऊ ने अवगत कराया कि लेखपाल कमलेश सिंह का एक्सीडेंट हो जाने से खतौनी का उच्चारण नही हो सका। एडीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम खतौनी का उच्चारण शीघ्र कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...