रायबरेली, नवम्बर 24 -- रायबरेली, संवाददाता। माह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली ग्राम चौपालों में विभागों के प्रतिनिधि नहीं पहुंच रहे हैं। विभागों की मनमानी को सीडीओ अंजुलता ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा है कि आयोजित ग्राम चौपालों में विभाग के प्रतिनिधियों को भेजें। जिससे लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। ग्राम चौपालों को लेकर कोई भी विभाग गंभीर नहीं है। कई बार तो सिर्फ प्रधान ही चौपाल में पंचायत सचिव के साथ रहते हैं। उनके आलावा कोई अधिकारी नहीं पहुंचता है। इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने इसी गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी विभागों के मुखियों को पत्र भेज कर स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कर्मचारियों को ग्राम चौपालों में भेजें। वहां आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.