ग्राम चौपाल में लगा चिकित्सा शिविर
बरेली, जून 5 -- फरीदपुर के गांव बंडिया खुर्द में गुरुवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। फरीदपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि शिविर में कई लोग पेट दर्द, बुखार से पीड़ित मिले। उनको चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवा दी गई। इस मौके पर सीएचओ विनेश, एएनएम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.