मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मिर्जापुर। जिले के विभिन्न गांवों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। कई गांवों में चौपाल के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य मामले उठाए गए। छाबने ब्लाक के रैपुरी गांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री आवास के लिए किसी का चयन न किए जाने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। चौपाल में मौजूद अफसरों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। जिगना संवाद के मुताबिक क्षेत्र रैपुरी गाँव के कंपोजिट विद्यालय में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री आवास के लिए एक भी पात्र व्यक्ति का चयन नहीं किए जाने को लेकर गरीब तबके की महिलाओं ने हंगामा किया। यहाँ पीएम आवास के लिए सर्वे सूची में शामिल 25 महिलाओं के नाम पढ़कर सुनाए गए। सार्वजनिक तालाब पर सात परिवारों के अवैध अतिक्रमण का मामला उठाया गया। राजस्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.