ग्राम चौपाल में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
मऊ, अगस्त 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा चाकसहजा में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। चौपाल में घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.