संभल, फरवरी 4 -- जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव के नेतृत्व में मंगलवार को गांव बैरनी व बेहटा खास गांव में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना गया और समाधान किया गया। चौपाल के दौरान 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनके त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। डॉ. अनामिका यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को ऑनलाइन पोर्टल एवं रजिस्टर में दर्ज कर उसकी नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति से अवगत कराना विभागीय जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। चौपाल में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लंबित मामलों की समीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.