ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं शिकायतें
कन्नौज, मई 22 -- तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा के पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। चौपाल के दौरान पंचायत सचिव भावना यादव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालता प्रसाद राठौर ने आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीण अपनी पेंशन, आवास व किसान सम्मान निधि की समस्याओं को लेकर पहुंचे। इसपर पंचायत सचिव ने सभी से अपने आनलाइन आवेदन कराकर दस्तावेज जमा करने को कहा। उन्होने बताया कि पेंशन के लिए पहले आनलाइन आवेदन कराएं। उसके बाद दस्तावेजों को जमा करें। जिससे उनकी पेंशन शुरू कराई जा सके। यह भी पढ़ें- माधवनगर की चौपाल में गूंजी जनसमस्याएं किसान सम्मान निधि के लिए पहले फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.