शामली, मार्च 7 -- शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कैराना के ग्राम पंचायत ऊंचा गांव तथा विकास खंड कांधला देहात की ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम पंचायत ऊंचा गांव में आयोजित चौपाल में डीएम ने गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी का कार्य अधूरा होने के कारण पानी की आपूर्ति में दिक्कत की शिकायत की। इस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डीएम ने शेष कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान विद्युत विभाग से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.