ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी, समाधान का दिया भरोसा
सहारनपुर, मई 30 -- बड़गांव। शुक्रवार को कस्बे में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रशासनिक कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने सड़क,सफाई, आवास, विधवा , वृद्धा पेंशन, किसान आईडी, किसान सम्मान निधी और अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी पशु चिकित्सक डाॅक्टर किरतपाल सिंह, कृषि विभाग से तकनीकि सहायक ललित कुमार, ग्राम सचिव पंकज तोमर, पंचायत सहायक जयश्री शर्मा, संजय कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कुंदरकी, ग्राम चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं यह भी पढ़ें- चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- जन चौपाल में योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.